DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

छात्रा के साथ मनचले युवक द्वारा रास्ते में कर रहे छेड़खानी पर ग्रामीणों ने देशी पिस्टल के साथ धर दबोचा।

जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के किनारी बाजार में कोचिंग करने जाने वाली छात्राओं के साथ मनचले युवक द्वारा छेड़छाड़ करने पर ग्रामीणों ने युवक को पिस्टल के साथ धर दबोचा। तथा पुलिस को किया  हवाले बताया जाता है कि कल्पा थाना क्षेत्र के ग्राम सलारपुर से छात्राएं किनारी बाजार स्थित कोचिंग सेंटर में क्लास करने जाती है।कुछ मनचले दो युवकों द्वारा कोचिंग आने जाने के क्रम में   छात्राओं के साथ छेड़छाड़ किया करता था। छात्राओं ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दिया। परिजनों द्वारा छेड़छाड़ की बात स्थानीय थाना को फ़ोन द्वारा सुचित किया । वही मिली जानकारी के अनुसार आज पुनः दो युवकों द्वारा कोचिंग जा रही छात्राओं के साथ छेड़खानी करने लगा, छेड़खानी करने पर छात्राओं ने शोर मचाया। छात्राओं की चिल्लाने पर आ जा रहे ग्रामीणों ने छेड़छाड़ कर रहे युवक को धर दबोचा। फलस्वरूप युवक ने पिस्टल निकाल भय दिखाने का प्रयास किया। वही ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सुचित किया। मौके पर पहुंच पुलिस ने युवक को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया तथा थाना लाया। वही थाना अध्यक्ष ने बताया कि युवक के विरोध  मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। वही उन्होंने बताया कि दुसरे साथी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News