DW Samachar – Header
BREAKING

Tahawwur Rana Extradited to India After 17 Years: 17 साल बाद भारत लाया गया मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, एनआईए ने लिया कस्टडी में

Tahawwur Rana Extradited to India After 17 Years: 17 साल बाद भारत लाया गया मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, एनआईए ने लिया कस्टडी में
Tahawwur Rana Extradited to India After 17 Years Key Accused in 2611 Mumbai Attacks Lands in Delhi

26/11 मुंबई आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा 17 साल बाद अमेरिका से भारत लाया गया। एनआईए ने उसे अपनी कस्टडी में लिया है। जानिए कौन है राणा और क्या है उसका पूरा आतंकवादी नेटवर्क।

Tahawwur Rana Extradited to India After 17 Years: Key Accused in 26/11 Mumbai Attacks Lands in Delhi

Digital Women Trust


17 साल बाद भारत की गिरफ्त में आया तहव्वुर राणा

मुंबई हमले के प्रमुख साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को 17 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत लाया गया है। अमेरिका से उसे लाने वाला विशेष विमान दिल्ली में उतर चुका है। अब उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कस्टडी में सौंपा गया है।

अमेरिका ने हटाई सभी कानूनी अड़चनें

राणा की प्रत्यर्पण प्रक्रिया में अमेरिका ने पूर्ण सहयोग दिया। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने उसकी अंतिम अपील खारिज कर दी थी, जिसमें उसने भारत प्रत्यर्पण को चुनौती दी थी। उसने दलील दी थी कि भारत में उसे शारीरिक यातना का खतरा है, पर अदालत ने इसे नकार दिया।

पीएम मोदी और ट्रंप की बैठक के बाद मिला फैसला

2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वॉशिंगटन बैठक में तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर चर्चा हुई थी। ट्रंप ने राणा को “खतरनाक आतंकी” बताया और भारत को सौंपने की सहमति दी।

पाकिस्तान ने झाड़ा पल्ला, बताया कनाडा का नागरिक

पाकिस्तान ने इस मुद्दे से हाथ खींचते हुए कहा कि तहव्वुर राणा ने पिछले दो दशकों से अपने पाकिस्तानी दस्तावेजों का नवीनीकरण नहीं कराया है और अब वह केवल कनाडा का नागरिक है।



26/11 मुंबई हमला: देश की आत्मा पर हमला

2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले में 10 आतंकी समुद्री रास्ते से आए थे। छत्रपति शिवाजी स्टेशन, होटल ताज, ओबेरॉय और नरीमन हाउस को निशाना बनाया गया। 166 लोग मारे गए, सैकड़ों घायल हुए। पूरी मुंबई 60 घंटे तक आतंक के साए में थी।

कसाब को मिली सजा, राणा था अब तक आज़ाद

इस हमले में पकड़े गए इकलौते आतंकी अजमल कसाब को 2012 में फांसी दी गई। लेकिन तहव्वुर राणा जैसे षड्यंत्रकारियों को अब तक न्याय नहीं मिला था। अब उसके भारत आने से न्याय की एक नई उम्मीद जगी है।



राणा को लेकर उठी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने इस घटनाक्रम पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर “फेस्टिवल” मना रही है, जबकि कुलभूषण जाधव और दाऊद इब्राहिम जैसे अपराधी अब भी पाकिस्तान में हैं।

सरकार की निगरानी में हुई प्रत्यर्पण प्रक्रिया

गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल ने प्रत्यर्पण से पहले उच्चस्तरीय बैठक की थी। पूरी प्रक्रिया राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है।


  • तहव्वुर राणा प्रत्यर्पण
  • 26/11 मुंबई हमला
  • मुंबई आतंकी हमले का आरोपी
  • NIA तहव्वुर राणा
  • भारत लाया गया आतंकवादी
  • Tahawwur Rana India extradition
  • Mumbai attacks key accused

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़