
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
नई दिल्ली, 30 मई। पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की सियासी हवा अब दिल्ली तक पहुंच चुकी है। कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर मूसेवाला के हत्या के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अनिल चौधरी के नेतृत्व में सुश्रुत ट्रामा सेंटर से लेकर केजरीवाल के घर के बाहर तक हुए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्ती लेकर केजरीवाल से मूसेवाला की हत्या का जवाब मांगा है।


अनिल कुमार ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े की गई हत्या के लिए आप सरकार जिम्मेदार हैं। पहले तो उसने वीवीआईपी की सुरक्षा हटाई और फिर उन सभी के नामों को पब्लिक डोमेन में भी ऐलान कर दिया जिसका फायदा उठाकर उनकी हत्या कर दी गई। अरविंद केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि मूसेवाला की सुरक्षा क्यों वापस ली गई जबकि उनकी जान को खतरा था और पंजाब में खुफिया एजेंसियों को इसकी जानकारी पहले से ही थी। उन्होंने पंजाब सरकार से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि मूसेवाला के न्याय के लिए इस आप सरकार से कांग्रेस लड़ती रहेगी। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सीएम केजरीवाल के आवास से पहले ही पुलिस ने बैरीगेटिंग लगाकर रोक लिया।
#SiddhuMoosewala की हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी के खिलाफ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष @Ch_AnilKumarINC के नेतृत्व में दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन। pic.twitter.com/uD3Dz4GHeq
— Delhi Congress (@INCDelhi) May 30, 2022
केजरीवाल के निर्देश पर भगवंत मान द्वारा सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा हटाए जाने के बाद हुई हत्या की घटना को लेकर @INCDelhi द्वारा केजरीवाल आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान मुझे व हमारे साथियों को दिल्ली पुलिस द्वारा डिटेन कर लिया गया है।
— Anil Chaudhary (@Ch_AnilKumarINC) May 30, 2022
जब जब केजरीवाल डरता है, पुलिस को आगे करता है। pic.twitter.com/30rwcZX8Qq
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाने की उनके परिजनों की मांग स्वीकार कर ली है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती करने के मामले में डीजीपी से स्पष्टीकरण भी मांगा है। पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में उनके पिता बलकौर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर एक पत्र लिखकर मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग की थी।
AAP नेताओं, रिश्तेदारों की सुरक्षा बढ़ाना तथा पंजाब की शांति सुरक्षा के लिए जरुरी लोगों की सुरक्षा हटाना दर्शता है कि केजरीवाल को केवल इमेज चमकाने भर से लेना देना है।
— Anil Chaudhary (@Ch_AnilKumarINC) May 30, 2022
पंजाब में अमन शांति बनाने में कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आखिर किसके अनुसंशा पर उनकी सुरक्षा हटाई गई? pic.twitter.com/5qPk4BCu5q
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












