DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिले मे आयोजित की गयी विज्ञान संगोष्ठी

जिले में बढ़ते प्रदूषण और नदियों की हालत पर बाल वैज्ञानिकों ने जतायी चिंता

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला आयोजन समिति जहानाबाद के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी के अवसर पर बुधवार को पीपीएम स्कूल, राजा बाजार में आयोजित की गई। जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने जिले में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या और समाधान पर अपने विचारों को प्रस्तुत किया।

संगोष्ठी का शुभारंभ पीपीएम की निदेशक सह लोकप्रिय समाजसेविका डॉ इंदु कश्यप, एस० एस० कॉलेज के प्राध्यापक डॉ० प्रवीण दीपक, आईआईटी पटना के ब्रांड एम्बेसडर एवं बाल वैज्ञानिक हर्ष राजपूत, शैक्षणिक समन्वयक डॉ उदय शंकर मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।

उपस्थित छात्र – छात्राओं औऱ शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए इंदू कश्यप ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण एक ज्वलंत समस्या है। सरकार, प्रशासन के साथ आम जनता को प्रदूषण नियंत्रण के प्रदूषण की बढ़ती समस्या पर ध्यानाकर्षण तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिये इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। वहीँ हर्ष राजपूत ने अपने अनुभवों को उपस्थित छात्र- छात्राओं से साझा करते हुये विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये जरूरी टिप्स दिये।

छात्र- छात्राओं को डॉ० प्रवीण दीपक, डा० उदय शंकर मिश्र, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिदासपुर के प्रधानाचार्य अरुण कुमार, समाजसेवी विक्रम कुमार सहित कई ने संबोधित किया। स्वागत भाषण सह समन्वयक पंकज कुमार ने तथा कार्यक्रम का संयोजन जिला संयोजक ललित शंकर ने किया।

संगोष्ठी में विषय प्रस्तुति के लिये मयूर पब्लिक स्कूल के छात्र आनन्द कुमार ने प्रथम स्थान, मानस इंटरनेशनल स्कूल, दक्षिणी की इरम फातिमा द्वितीय एवं निधि शर्मा ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया। अन्य विजेता प्रतिभागियों में प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल की शमी कुमारी, पीपीएम स्कूल की सुहानी भारती, कशिश कुमारी, कुर्मा संस्कृति स्कूल की आदित्य नंदन एवं अपराजिता नारायण तथा बाल विद्या मंदिर से रिया कुमारी एवं उज्ज्वल कुमार हैं।

प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, शांतिकुंज पब्लिक स्कूल, महंत केशवदास उच्च विद्यालय भारथु, रामवि मुठेर के विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों द्वारा जिले में दरधा नदी में प्रदूषण, प्लास्टिक प्रदूषण, कूड़े के ढेर, वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण की समस्याओं औऱ समाधान पर प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ में पीपीम स्कूल के छात्र- छात्राओं द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति की गई। सभी आगत अतिथियों तथा शिक्षकों को शॉल देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान से शुरू हुआ BJP का मिशन 2024, पीएम मोदी दो दिनों के दौरे पर पहुंचेंगे राजस्थान

यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News