SC grants Interim bail to Delhi CM Arvind Kejriwal, will still remain in jail, know why?

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि सीबीआई केस में वह अभी जेल में रहेंगे। केजरीवाल ने शराब नीति घोटाले के तहत मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। जांच एजेंसी ने 21 मार्च को केजरीवाल को अरेस्ट किया था। केजरीवाल की इस याचिका पर 17 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। तब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। साथ ही कहा था कि केजरीवाल जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जा सकते हैं। इससे पहले 9 अप्रैल को दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को सही ठहराया था।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












