
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
अमेरिका के लास वेगास शहर में रविवार को आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022 के प्रतियोगिता में भारत की सरगम कौशल ने 21 साल बाद खिताब जीता । इस मुकाबले में दुनियाभर के 63 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से सरगम कौशल ने जीत हासिल की है। सरगम ने अपनी कामयाबी का क्रेडिट अपने पिता और पति को दिया है।
मिसेज इंडिया पेजेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी अनाउंसमेंट की गई है। यहां क्राउनिंग मोमेंट की एक झलक शेयर करते हुए लिखा गया है, लंबा इंतजार अब खत्म हुआ। 21 सालों बाद हमारे पास ये क्राउन वापस आया है। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम प्रोफेशन से टीचर हैं। उन्होंने साल 2018 में कई सौंर्दय प्रतियोगिता में भाग लिया और इसी साल उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 में भी भाग लिया और खिताब अपने नाम किया।


अब उन्होंने मिसेज इंडिया के तौर पर मिसेज वर्ल्ड 2022 में भाग लिया और ताज अपने नाम कर इतिहास रच दिया। उन्होंने नेवी के एक ऑफिसर से 2018 में शादी की है। सरगम ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने पिता और पति को दिया है। बता दें कि मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब भारत में 21 सालों बाद लौटा है। सरगम कौशल से पहले साल 2001 में एक्ट्रेस अदिति गोवित्रीकर ने ये ऐतिहासिक ताज अपने नाम किया था। मिसेज वर्ल्ड दुनिया का पहला ऐसा ब्यूटी पेजेंट है, जिसे शादीशुदा महिलाओं के लिए बनाया गया है। इसकी शुरुआत 1984 में हुई थी। पहले इसका नाम मिसेज अमेरिका था, जिसे बाद में मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड कर दिया गया था। साल 1988 में इसका नाम मिसेज वर्ल्ड पड़ा। पहला मिसेज वर्ल्ड खिताब जीतने वालीं महिला श्रीलंका की रोजी सेनायायाके थीं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












