बुध, फ़रवरी 4, 2026

Russia’s Most Dangerous “Burevestnik” Missile: रूस ने बनाई दुनिया की सबसे खतरनाक परमाणु मिसाइल – ‘बुरेवेस्टनिक’ का सफल परीक्षण, असीमित रेंज से दुनिया में मची हलचल

Russia’s Most Dangerous “Burevestnik” Missile

Russia’s Most Dangerous “Burevestnik” Missile



मॉस्को: रूस ने रविवार को घोषणा की कि उसने अपनी अब तक की सबसे खतरनाक परमाणु-संचालित क्रूज मिसाइल “बुरेवेस्टनिक” (Burevestnik) का सफल परीक्षण कर लिया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह मिसाइल असीमित दूरी तक मार करने में सक्षम है और किसी भी रक्षा प्रणाली को मात दे सकती है।

पुतिन ने बताया कि परीक्षण के दौरान मिसाइल ने लगभग 14,000 किलोमीटर की दूरी तय की और 15 घंटे तक हवा में रही। यह मिसाइल परमाणु ऊर्जा से संचालित होती है, जिससे यह पारंपरिक ईंधन खत्म होने के बाद भी लगातार उड़ान भर सकती है।

रूस की इस मिसाइल से अमेरिका और यूरोपीय देशों में चिंता की लहर दौड़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह तकनीक पूरी तरह सफल होती है, तो यह वैश्विक शक्ति संतुलन को बदल सकती है

पुतिन ने कहा कि “बुरेवेस्टनिक” न केवल जमीन या हवा में बल्कि गहरे बंकरों और संरक्षित ठिकानों को भी नष्ट करने की क्षमता रखती है। उन्होंने इसे “दुनिया का सबसे बड़ा रहस्य” और रूस की सैन्य तकनीक का “भविष्य का प्रतीक” बताया।

अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञों ने इस मिसाइल को “अत्यधिक खतरनाक और अस्थिर करने वाली तकनीक” कहा है, वहीं NATO ने इसे अपने “स्काईफॉल” कोडनेम से सूचीबद्ध किया है।

रूस के इस कदम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई हथियार दौड़ (arms race) की आशंका बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, बुरेवेस्टनिक का वास्तविक खतरा सिर्फ इसकी मारक क्षमता नहीं, बल्कि इसका परमाणु ईंधन-आधारित इंजन है, जो पर्यावरण और मानव सुरक्षा के लिए भी बड़ा जोखिम बन सकता है।

पुतिन के निर्देश पर रूस ने अब इस मिसाइल की तैनाती की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं, जिससे आने वाले महीनों में दुनिया की नजरें फिर से मॉस्को की ओर टिक गई हैं।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading