
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
अमेरिका की आर बोनी गैब्रिएल ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है। फर्स्ट रनर अप वेनेजुएला की डियाना सिल्वा और सेकेंड रनर अप डोमिनिकन रिपब्लिक की एमी पेना रहीं। यह पेजेंट अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ। इसमें 25 साल की दिविता राय ने भारत को रिप्रजेंट किया, जो टॉप 5 में नहीं पहुंच सकीं। वो इवनिंग गाउन राउंड से बाहर हो गईं। इस पेजेंट में दुनियाभर की 86 सुंदरियों ने हिस्सा लिया। दिविता टॉप 16 तक पहुंच गई थीं। नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में दिविता ने ‘सोन चिरैया’ बन सभी का ध्यान खींचा था। दरअसल, एक समय भारत को ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था। दिविता की गोल्डन कलर की इस ड्रेस ने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत की उसी इमेज को दिखाने की प्रयास किया। कर्नाटक की रहने वाली 25 साल की दिविता राय पेशे से मॉडल हैं। उन्होंने आर्किटेक्ट की पढ़ाई की है। फिलहाल वो मुंबई में रहती हैं। दिविता ने 28 अगस्त 2022 को मिस डीवा यूनिवर्स 2022 का खिताब जीता था। बता दें कि हरनाज संधू ने 12 दिसंबर, 2021 को मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। 1994 में सुष्मिता सेन के बाद साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं थीं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












