
सीनियर डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं रंजन कुमार ,बीपीएससी में थी 20वीं रैंक
डीएवी पब्लिक स्कूल जहानाबाद के दो पूर्व छात्रों अनुभव कुमार एवं रंजन कुमार ने यूपीएसी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2023 में सफ़लता का परचम लहरा कर विद्यालय एवं अपने माता पिता का मान बढ़ाया है। अनुभव कुमार ने यूपीएसी में 309 वां रैंक हासिल किया है वही रंजन कुमार ने ने 783वीं रैंक प्राप्त की है।अपने पूर्व छात्रों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुये प्राचार्य डॉ० के० के० पांडेय ने कहा कि देश की सर्वोच्च प्रतियोगिता परीक्षा में स्थान प्राप्त कर डीएवी के इन पूर्व छात्रों ने मेहनत और लगन से सफलता की इबारत तो लिखी ही, अपने मां-पिता और विद्यालय का सिर भी फख्र से ऊंचा कर दिया। डीएवी विद्यालय अपने उत्कृष्ट एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिये जाने जाते हैं। पहले भी डीएवी के छात्र- छात्रा मेडिकल, इंजीनियरिंग सहित सिविल सर्विसेज में सफलता प्राप्त करते रहे हैं। बीपीएसी में लगातार दो वर्ष से सेकंड टॉपर डीएवी जहानाबाद से ही है।
प्राचार्य ने रंजन कुमार के माता-पिता को दूरभाष पर बधाई दी और बताया कि रंजन कुमार ने दसवीं तक डीएवी जहानाबाद से शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने एनआइटी दुर्गापुर से कम्यूटर साइंस मे बीटेक करने के बाद 67वीं बीपीएससी में सफलता प्राप्त की और वर्तमान में प्रशिक्षण अवधि में अरवल में सीनियर डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। रंजन कुमार के पिता देवेन्द्र कुमार पटना के सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य एवम माता सुनैना कुमारी राजकीय लाला बीघा मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हैं। रंजन कुमार की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं पूर्व एवं वर्तमान छात्र- छात्राओं ने बधाई देते हुये हर्ष व्यक्त किया है।
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












