रवि, अप्रैल 12, 2026

सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामला में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, परिवार को दिया यथासंभव मदद का आश्वासन (Video)

Happy Birthday Rahul Gandhi Rahul Gandhi turns 51 today

दिल्ली कैंट के नांगल गांव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद नौ साल की बच्ची की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने का मामला तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को जहां पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिलने के लिए कई पार्टी के नेता वहां पहुंचे, वहीं आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से बात की।
जिसके बाद राहुल गांधी ने कहा, मैंने परिवार से बात की और उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए और कुछ नहीं। वह कह रहे हैं कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है, उनकी मदद की जानी चाहिए। हम वह करेंगे। मैंने उन्हें बताया है कि मैं उनके साथ खड़ा हूं। राहुल गांधी तब तक उनके साथ खड़ा है जब तक कि उन्हें न्याय नहीं मिल जाता।

बता दें कि राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए भी घटना की निंदा की थी। उन्होंने लिखा था कि, ‘दलित की बेटी भी देश की बेटी है’। 

वहीं खबर है कि आज दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे। 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News