DW Samachar – Header
BREAKING

RAC Passengers to Get Bedroll Kit in AC Coaches: अब आरएसी टिकट वालों को भी मिलेगी ये नई सुविधा, जानें क्या होता है आरएसी, क्या होगा उनके लिए नया..

भारतीय रेलवे ने आरएसी टिकट पर एसी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब उन्हें भी बेडरोल किट मिलेगी। जानें नया नियम, RAC का मतलब और यात्रियों को क्या लाभ होगा। RAC Passengers to Get Bedroll Kit in AC Coaches ट्रेन से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए राहत … Read more

RAC Passengers to Get Bedroll Kit in AC Coaches

भारतीय रेलवे ने आरएसी टिकट पर एसी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब उन्हें भी बेडरोल किट मिलेगी। जानें नया नियम, RAC का मतलब और यात्रियों को क्या लाभ होगा।

RAC Passengers to Get Bedroll Kit in AC Coaches

ट्रेन से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी एक बड़ी खबर है। मिली सूचनाओं के अनुसार अब एसी श्रेणी (चेयर कार को छोड़कर) में आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बेडरोल किट मिलेगी। इस संदर्भ में रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद पूर्व मध्य रेल ने सभी मंडलों को निर्देश भेजते हुए व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने और इसकी नियमित निगरानी करने को कहा है।

रेलवे बोर्ड ने जारी किया नया आदेश

नए आदेश के अनुसार रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री भी वैध टिकटधारी हैं। इसलिए उन्हें अन्य एसी यात्रियों की तरह मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसी उद्देश्य से अब आरएसी यात्रियों को भी बेडरोल किट उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है।

बेडरोल किट में क्या-क्या होगा

नए आदेश के तहत एसी कोच में सफर करने वाले आरएसी यात्रियों को चादर, कंबल, तकिया, तकिए का कवर और तौलिया उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि यह सुविधा एसी चेयर कार में लागू नहीं होगी। अन्य सभी एसी श्रेणियों में यात्रा करने वाले आरएसी यात्री इसका लाभ उठा सकेंगे।

सभी रेल मंडलों को दिए गए निर्देश

रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद पूर्व मध्य रेल मुख्यालय ने अपने अधीन आने वाले पांचों रेल मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) को पत्र जारी कर इस व्यवस्था को पूरी तरह लागू करने का निर्देश दिया है। साथ ही अधिकारियों से इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने को भी कहा गया है, ताकि किसी भी यात्री को सुविधा से वंचित न रहना पड़े।

क्या होता है आरएसी टिकट

आरएसी यानी रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन ऐसी व्यवस्था है, जिसमें यात्री को यात्रा की अनुमति तो मिल जाती है, लेकिन शुरुआत में पूरी बर्थ नहीं मिलती। सामान्य तौर पर दो आरएसी यात्रियों को एक ही लोअर बर्थ साझा करनी पड़ती है। यदि यात्रा शुरू होने से पहले या यात्रा के दौरान किसी अन्य यात्री का टिकट रद्द हो जाता है, तो आरएसी यात्री को पूरी बर्थ आवंटित कर दी जाती है।

यात्रियों को मिलेगा इसका सीधा लाभ

रेलवे के इस फैसले से उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो आरएसी टिकट पर एसी कोच में यात्रा करते हैं। अब उन्हें सफर के दौरान बेडरोल के लिए अलग से परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी और अन्य एसी यात्रियों की तरह उन्हें भी समान सुविधा का लाभ मिलेगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़