
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
जम्मू संभाग के राजोरी जिले में आज शुक्रवार तड़के सुबह दो स्थानीय नागरिकों की मौत होने की खबर सामने है। इससे इलाके में तनाव की स्थिति बनी है। मौत की खबर का पता चलते ही स्थानीय लोग जम्मू-राजोरी हाईवे पर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। वहीं मौके पर पुलिस, सुरक्षाबल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।
इस मामले पर सेना की तरफ से ट्वीट किया गया है कि शुक्रवार तड़के सुबह राजोरी में सैन्य अस्पताल के पास अज्ञात आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं। मामले में जांच की जा रही है।



वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि कथित तौर पर सेना की गोलीबारी में दोनों नागरिकों की मौत हुई है। इसे लेकर उन्होंने नारेबाजी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि इस मामले की जांच की जानी चाहिए और प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। साथ ही मृतकों के परिवार के लिए 10-10 लाख का मुआवजा, उनके सगे-संबंधियों के लिए नौकरी, बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा दी जानी चाहिए।
बता दें कि आज शुक्रवार की सुबह राजोरी के रहने वाले शलिंदर कुमार और कमल किशोर की गोलीबारी में मौत हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












