
जहानाबाद, 25 जनवरी 2024: पी पी एम स्कूल जहानाबाद में 14वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मुख्य थीम के रूप में “Nothing Like Voting, I Vote for Sure” (वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम) के तर्ज पर मनाया गया। 14वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विविध गतिविधियों की जानकारी शिक्षकों और बच्चों को दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर एस.के सुनील द्वारा विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों को शपथ दिलाई गई।





डॉ सुनील ने कहा कि ‘वोट जैसा कुछ नहीं वोट डालेंगे जरूर जरुर डालेंगे हम’ इसको निष्ठा पूर्वक पालन करना चाहिए. लोकतंत्र के महापर्व मतदान में भारत के 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को इसमें शामिल होकर मतदान करना चाहिए ताकि एक स्वच्छ छवि तथा राष्ट्र के प्रति समर्पित सरकार बन सके। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य नंदकिशोर शर्मा सहित सभी शिक्षक गण शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुएl समारोह को संबोधित करते हुए नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा और स्वच्छ मतदान होने में इसकी हम भूमिका होगीl
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












