DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

नाली बिवाद को सुलझाने गई पुलिस पर हमला,मची अफरातफरी

रतनी शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मिरग॑ज में नाली बिवाद को लेकर हो रहे ह॑गामा पर 112 नम्बर की पुलिस पहुंच कर बातों को समझ रही थी तभी,एक पक्ष के लोगों द्वारा पुलिस पर हमला बोल दिया। 112 नम्बर पर तैनात महिला पुलिस ने घर में छिपकर जान बचाई। बताया जाता है कि शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मिरग॑ज निवासी मदन च॑द्रव॑शी से गांव के ही असमाजिक तत्व ने नाली को लेकर बिवाद उत्पन्न करने के साथ-साथ मारपीट कर दी।  मारपीट की घटना होते ही किसी ने 112 नम्बर पर डायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच, बह रहा नाली का फोटो लेने लगी। जिसे देखते ही असमाजिक तत्वों ने पुलिस पर धावा बोल दिया। चुकी 112 नम्बर पर मात्र एक पु अ नी तथा दो महिला पुलिस बल ही था। पुलिस को कम स॑खया में देख असमाजिक तत्वों द्वारा हमला कर दिया। महिला पुलिस अपने को असुरक्षित महसूस कर एक घर में छुपकर जान बचाई और थाना अध्यक्ष को सुचित किया। खबर मिलते ही थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह दल बल के साथ मिरग॑ज पहुंचे। वही अतिरिक्त पुलिस बल को देखते ही असमाजिक तत्व भाग खड़ा हुआ। वही थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना स्थल से लौटने के उपरांत पुनः असमाजिक तत्वों द्वारा मदन च॑द्रव॑शी के घर हमला बोल दिया। घटना की सूचना पुनः घटना स्थल पर पहुंच, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सुचना दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अनुम॑डल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह दल बल के साथ ग्राम मिरग॑ज पहुंच असमाजिक तत्वों को गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी कर दिया। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि छापामारी के क्रम में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसे थाना पर पुछताछ हेतु लाया गया है। वही उन्होंने बताया कि पुलिस पर किया गया हमला तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। वही उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।फिर भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News