DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में ठगी कर भागने के क्रम में पुलिस ने एक युवक को दबोचा।

जहानाबाद जिले के शहरी क्षेत्र में अवस्थित बै॑को में ठगी गिरोह सक्रिय है। इसी कड़ी में बीते 4/1 को जहानाबाद स्टेंट बै॑क के मुख्य शाखा में जिले के राजा बाजार  निवासी श्रीनिवास शर्मा ने 20 हजार रुपए निकासी कर बै॑क में ही बैठकर रुपए की मिलान कर रहे थे, कि वही पर एक युवक आकर बगल में बैठ बोला कि मुझे खुदरा रुपए की आवश्यकता है,और अपना रुपए देते हुए श्रीनिवास शर्मा से खुदरा रुपए लेकर चलने लगा। पर॑तु जब श्रीनिवास ने रुपए मिलाया तो तीन हजार रुपए कम होने पर शोर मचाया।शोर की आवाज सुनकर बै॑क में तैनात पुलिस मौके पर पहुंच ,भाग रहा युवक को दबोचा और पुछताछ हेतु थाना लाया। गिरफ्तार युवक पटना जिले के  थाना एवं ग्राम बिहटा निवासी जितेंद्र कुमार पिता स्व विशुनदेव पांडेय है। युवक के बिरुध प्राथमिकी दर्ज अग्रतर कारवाई किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस विज्ञप्ति कर दिया गया है। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा है कि लोग सतर्क रहे, तथा किसी भी अनजान ब्यक्ती के झा॑सा में न आने की सलाह दी है।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News