
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आने वाले डेढ़ साल के भीतर सरकार विभिन्न विभागों में दस लाख पदों पर भर्ती करने वाली है। यह भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों के अंतर्गत आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी विभागों और मंत्रालयों में कर्मचारियों की स्थिति की समीक्षा करने के बाद ये नौकरियां देने का आदेश दिया है।
PM @narendramodi reviewed the status of Human Resources in all departments and ministries and instructed that recruitment of 10 lakh people be done by the Government in mission mode in next 1.5 years.
— PMO India (@PMOIndia) June 14, 2022
सरकार के इस कदम के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया है जिसलें बताया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सरकार द्वारा अगले 1.5 वर्षों में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती की जाए।
बता दें कि देश में बेरोजगारी को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे थी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम मोदी ने इससे पहले बीते अप्रैल सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने के लिए कहा था। ताकि देश में युवाओं के लिए अवसर पैदा किए जा सकें।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












