
जहानाबाद के रतनी प्रखंड में सरस्वती पूजा को लेकर आज शनिवार को थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने शा॑ती समिति की बैठक किया। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जन प्रतिनिधि एवं पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।वही थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने उपस्थित लोगों से अपील किया आप सभी अपने अपने गांव से मां सरस्वती की पूजा शा॑ती पूर्ण ढंग से करे, पर॑तु अश्लील गाना तथा डी.जे पर प्रतिबंध रहेगा। वही उन्होंने बताया कि जो पूजा समिति मूर्ति विसर्जन पर डी जे बजाने की कोशिश करेंगे, उनके बिरुध कारवाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूजा के अवसर पर पुलिस की ब्यवस्था किया जायेगा। वही मूर्ति विसर्जन शुक्रवार को होने के फलस्वरूप शकूराबाद बाजार में पुलिस गस्त बढाई गई है। परंतु वहीं उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन पर अश्लील गाना बजाना, तथा किसी के भावना के अनुरूप कोई कार्य न करें, जिससे विधि व्यवस्था में अशा॑ती उत्पन्न हो।वैसी परिस्थिति में पूजा समिति पर कार्रवाई भी हो सकता है। बैठक में मुख्य रूप से मुखिया नवीन कुमार, पूर्व मुखिया अजय कुमार, नोआवाॅ पंचायत मुखिया पति रामलगन कुमार,रतनी मुखिया पति प॑चदेव कुमार, सरपंच प्रियरंजन कुमार,लव अलवेला,समाज सेवी सुनील कुमार, सहित पूजा समिति के विभिन्न गांवों के सदस्य सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












