
जहानाबाद जिले के बड़ा सदर अस्पताल का आलम यह है कि मरीजों को ज़मीन पर ही लेटना पड़ रहा है। जिले में उष्ण भरी भीषण गर्मी (हीट वेव) के फलस्वरूप मरीजों की संख्या मे काफी इजाफा हुआ है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से मरीजों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। यहां तक कि अस्पताल में स्ट्रेचर के अभाव में मरीजों को परिजन गोद में उठा लाने को मजबूर हो गए हैं। मरीजों के परिजनों द्वारा कहां जा रहा है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही इतना है कि न तो दबा की समुचित व्यवस्था है,और न मरीजों के लिए बेड,लोग जमीन पर ही लेटने को मजबूर हैं।

सिविल सर्जन से अस्पताल की हकीकत के सम्बंध में जब जानने की कोशिश किया गया, तो सिविल सर्जन द्वारा कोई सार्थक जबाव नहीं दिया गया। वही नहीं जिला पदाधिकारी द्वारा पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर तीन दिन पूर्व ही प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी को सतर्क तथा अस्पतालों में समुचित व्यवस्था को लेकर सतर्क किया जा चुका था। फिर भी जिले के अस्पताल प्रशासन द्वारा लापरवाही बरतने तथा मरीजों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं रखने जैसा बातें सामने आई है ।यही नहीं डाॅक्टर तथा नर्स की भी आवश्यकता अनुसार डियूटी नहीं लगाया जाना, जिला पदाधिकारी के आदेश का भी उल॑घन करने की बात सामने आई है।

Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












