
जहानाबाद में बढ़ती ठंढ को देखते हुए में डिजिटल वूमेन ट्रस्ट के द्वारा मकर संक्रान्ति के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर लगातार जरूरतमंदों और दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डिजिटल वूमेन ट्रस्ट की राष्ट्रीय सचिव और शिक्षिका कुमारी मनीषा के द्वारा उनकी माता स्व. उर्मिला देवी की स्मृति में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान डिजिटल वूमेन ट्रस्ट के संस्थापक अभिषेक कुमार ने बताया की हमारे ट्रस्ट का काम जरुरतमंदों की मदद और सेवा करना है और इस क्षेत्र में हमारी संस्था लगातार चार वर्ष से कार्य कर रही है। हम लगातार मानवहित में ऐसे आयोजन करते रहते हैं जिससे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंदों को लाभप्रद कर सकें। वहीं उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि आप सभी आगे आ कर अपने आसपास के जरूरतमंद लोगो की मदद करे क्योंकि इस धरती पर मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है और इस कार्य मे एक सुकून की अनुभूति है।
कम्बल वितरण समारोह का आयोजन जोलविघा एवं नगवां गांव सहित विभिन्न स्थानों पर किया गया। नगमा ग्राम में पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि रंजय कुमार सिंह उर्फ सप्पू सिंह बतौर अतिथि शामिल हुए। उन्होंने ने डी डब्लू ट्रस्ट की सचिव मनीषा कुमारी को इस ठिठुरन भरी ठंढ में कम्बल वितरण के लिए धन्यवाद दिया। रंजय कुमार सिंह ने डी डीडब्ल्यू ट्रस्ट के इस कार्य को सराहनीय बताते हुए कहा की आज भी कई लोग जरूरतमंद हैं। हमें बढ़ कर इनकी मदद करनी चहिए। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल वूमेन के संस्थापक एवं महासचिव अभिषेक कुमार, उपाध्यक्ष अनीता कुमारी, सचिव कुमारी मनीषा, नगवां गांव राम प्रवेश यादव पैक्स अध्यक्ष उत्तर सेरथू,अनिल शर्मा एवं सुनील शर्मा कार्यकारिणी सदस्य गांव नगवां सहित ट्रस्ट के कई स्वयंसेवक सदस्य मौजूद रहें। वहीं कम्बल लेकर लौट रहे लोगों की चेहरे पर खुसी देखते बन रही थी और लोग वही लोग इस कार्यक्रम के आयोजकों को आशीर्वाद देते भी दिखे।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












