DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

10वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवसके अवसर पर जिलाधिकारी के नेतृत्व में किया गया योगाभ्यास, डीएम ने महिलाओं से की यह खास अपील

On the occasion of 10th International Yoga Day, yoga practice was done under the leadership of District Magistrate, DM made this special appeal to women

जहानाबाद : 10वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 2024 के अवसर पर जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। सर्व प्रथम जिला पदाधिकारी ने योगाभ्यास कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया तथा बताया गया कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के तहत नमामि गंगा योजना के तहत योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शामिल पदाधिकारियों, कर्मियों तथा आमजनों को संकल्प दिलाया गया कि “मैं अपने क्षेत्र के गंगा तटीय स्थान को साफ-सुथरा रखूंगा एवं यहां रहने वाले लोगों को गंगा को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करुंगा। मैं गंगा में कूड़ा -कचरा व पॉलिथीन नही डालूंगा। मैं पर्यावरण संरक्षण के लिए “सिंगल यूज प्लास्टिक” का प्रयोग नही करुंगा। मैं हमेशा कपड़े का थैला का प्रयोग करूंगा।

मैं अपने घर में गंदे पानी के निपटान के लिए सोख्ता/गड्ढा बनवाऊंगा। मैं गंगा में बचीं हुईं पूजा सामग्री एवं केमिकल से बनी हुई मूर्तियों विसर्जित नही करुंगा। मैं बचीं हुईं पूजा सामग्री को पौधों के लिए खाद में प्रयोग में लाऊंगा। मैं खुलें में शौच के स्थान पर शौचालय का प्रयोग करूंगा।” संकल्प के उपरांत कुशल प्रशिक्षक के उपस्थित में योगाभ्यास किया गया।योगाभ्यास के उपरांत जिला पदाधिकारी ने बताया कि 10वीं अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस, 2024 के अवसर पर विभाग द्वारा “नारी सशक्तिकरण” रखा गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य है हर एक महिला को योगाभ्यास से जोड़ कर उसे स्वस्थ रखा जाए। हर एक घर में महिलाओं द्वारा परिवार को देखरेख किया जाता है, जिससे एक स्वस्थ्य और कुशल परिवार का निर्माण हो, जिसके लिए महिलाओं को स्वस्थ्य रहना अनिवार्य है ‌। महिलाओं को स्वस्थ्य रखने के लिए ही इस बार 10वीं अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस, 2024 के अवसर पर नारी सशक्तिकरण थीम रखा गया है, ताकि महिलाएं योगाभ्यास कर स्वयं को स्वस्थ रखें और अपने परिवार को अच्छे से देखरेख कर सकें।

जिला पदाधिकारी ने जहानाबाद जिले के समस्त महिलाओं को योगाभ्यास करने का अपील किया। 10वीं अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस, 2024 के अवसर पर योगाभ्यास में काफी महिलाओं की भागीदारी दिखा। उन्होंने सभी से योगाभ्यास करने का अपील किया। अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने 10वीं अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस, 2024 के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों तथा शारीरिक शिक्षा को धन्यवाद दिया तथा कार्यक्रम का समापन किया। उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के साथ साथ निदेशक, डीआरडीए सह वरीय उप समाहर्ता शिल्पी आनंद, जिला पंचायत राज पदाधिकारी धनंजय त्रिपाठी, जिला योजना पदाधिकारी श्रृष्टि सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जीविका अनीता कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिका, जीविका दीदी, निर्वाचन आइकॉनो अमित कुमार एवं अजीत कुमार सहित आमजन उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News