दिल्ली बन सकती है नई कोरोना की नई हॉटस्पॉट ,हवाई अड्डे पर जांच में हर पांच में से एक मरीज ओमिक्रॉन संक्रमित

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने सरकार की चिंता एक बार फिर से बढ़ा दी है। इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी(आईजीआईबी) का कहना है कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परीक्षण करने वाले प्रत्येक पांच यात्रियों में से एक मामला ओमिक्रॉन का मिल रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि आईजीआईबी में हर दिन 15 से 20 नमूनों का अनुक्रम किया जा रहा था। दिल्ली में दो दिसंबर को तंजानिया से लौटे 37 वर्षीय व्यक्ति में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया था। पिछले 20 दिनों में यह संख्या 57 हो गई है। पिछले 24 घंटों में इस वैरिएंट के तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है। जो डेल्टा वैरिएंट की तुलना में तीन गुना अधिक संक्रामक है
वहीं देश में रिपोर्ट किए गए कुल 213 मामलों में से लगभग 27 फीसदी मामले दिल्ली में हैं। दिल्ली के बाद सभी महानगरों में मुंबई में सबसे ज्यादा मामले हैं। लगातार इस तरह से बढ़ते मामले बता रहे हैं कि दिल्ली ओमिक्रॉन संक्रमण में हॉटस्पॉट बनने वाली है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












