Nothing for the common people in the Interim budget, Jehanabad MLA Suday Yadav called it disappointing
जहानाबाद। स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश अंतरिम बजट को निराशाजनक करार देते हुए कहा कि इसमें देश की आम जनता के लिए कुछ भी नहीं है। यह कारपोरेट का हितैषी बजट है। इसमें गरीबों और आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं है। श्री यादव ने कहा कि चालू वित वर्ष में 18 लाख करोड़ रूपए का बजट घाटा है, आने वाले साल में यह और बढ़ेगा। अंतरिम बजट के बहाने मोदी सरकार ने जनता को चुनावी लॉलीपॉप थमा दी है। इसमें महंगाई और बेरोजगारी की ज्वलंत समस्याओं से निपटने का कोई खाका पेश नहीं किया गया है।
श्री यादव ने कहा कि बजट में किसानों के लिए कुछ भी नहीं है। किसान उम्मीद कर रहे थे कि उन्हें बजट में कुछ मिलेगा, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी है। देश की आधे से अधिक आबादी गांव में बसती है, लेकिन बजट में इनके लिए कुछ भी नहीं है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाम रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है। ये भाजपा का विदाई बजट है। बजट को निराशाजनक बताने वालों में राजद जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर, प्रधान महासचिव परमहंसराय, प्रवक्ता डॉ शशी रंजन, पैक्स अध्यक्ष सूर्यदेव यादव, डॉ अजय यादव, सुरेश यादव, युवा जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार उर्फ छोटू यादव आदि शामिल है.
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












