
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
नई दिल्ली, 30 जुलाई। दिल्ली में अब कोई भी ठेकेदार नए शराब के ठेके लेने को तैयार नहीं। इसका कारण है केंद्र सरकार द्वारा ईडी और सीबीआई के माध्यम से लगातार डराना। यह आरोप है दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का। आज प्रेस वार्ता के जरिये सिसोदिया ने कहा कि हम दिल्ली में गुजरात जैसी जहरीली शराब से त्रासदी नहीं चाहते, इसलिए दिल्ली पुरानी आबकारी नीति ही लागू रहेगी।
दिल्ली में नई आबकारी नीति पर मचे बवाल के बीच दिल्ली आबकारी विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सिसोदिया ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग चाहते हैं दिल्ली में शराब की किल्लत हो क्योंकि अगर किल्लत होती है तो इन्हें फायदा होता है। ये लोग नकली शराब बनाकर बेचते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारी सरकार पिछले साल नई एक्साइज पॉलिसी लेकर आई थी। 2021-22 की पॉलिसी लागू होने से पहले दिल्ली में ज्यादातर सरकारी दुकानें थीं।
शराब माफ़िया BJP की साज़िश नाकाम!
— AAP (@AamAadmiParty) July 30, 2022
BJP दुकानदारों को डरा 1 August से Delhi में वैध दुकानें ख़त्म कर अवैध शराब का धंधा चलाना चाहती है।
हम ये नहीं होने देंगे। हमने फ़िलहाल नई Policy बंद कर सरकारी दुकान खोलने के आदेश दिए हैं ताकि दिल्ली में कोई Illegal Liquor न बेच पाए।
—@msisodia pic.twitter.com/3nIQLYocWF
सिसोदिया ने भाजपा पर आरोप लगाया कि दिल्ली में जो प्राइवेट दुकाने थी उनके लाइसेंस भाजपा के नेताओं ने अपने लोगों को दे रखे थे और उसके बदले में मोटी रकम वसूल कर रहे थे। पहल बहुत कम लाइसेंस फीस लिया जाता था लेकिन भाजपा के नेताओ ने उसमें भी भ्र्ष्टाचार किये थे लेकिन जब नई आबकारी नीति लागू हो गई तो इससे उनकी परेशानी बढ़ गई। पहले दिल्ली में 850 दुकानें होती थी और हमने नई पॉलिसी में तय किया कि उतनी ही दुकानें खोली जाएंगी, कोई नई दुकान नहीं खोली जाएगी।
BJP राज में शराब दुकानों का संख्या:
— AAP (@AamAadmiParty) July 30, 2022
Gurgaon: 4166 लोगों पर 1 Shop
Noida: 1390 लोगों पर 1 Shop
Bangalore: 12179 लोगों पर 1 Shop
Goa: 761 लोगों पर 1 Shop
Delhi: 41192 लोगों पर 1 Shop
(850 Shops खुलती तो 22707 लोगों पर 1 Shop होती)
BJP चाहती है अवैध शराब का कारोबार बढ़े-@msisodia pic.twitter.com/45tA10K8iA
सिसोदिया ने बताया कि पहले दिल्ली सरकार को 6000 करोड़ रुपये का रिवेन्यू मिलता था अब 9500 करोड़ रुपये का रिवेन्यू आने लगा है। आज दिल्ली में कुल 468 दुकानें ही चल रही हैं और एक अगस्त से कई और दुकान कम हो जाएंगी क्योंकि सीबीआई, ईडी के डर से कई और लोग भी दुकानें छोड़कर जाने वाले है। इसलिए 1 अगस्त से पुरानी शराब नीति अगले छह महीनों के लिए लागू होगी। आपको बता दें कि भाजपा ने नई शराब नीति में भ्रष्टाचार होने का दावा कर रही है जिसको लेकर उपराज्यपाल ने इसकी जांच कराने के आदेश दिए हैं। इसी को लेकर दिल्ली की राजनीति गरमाई हुई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












