
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा कल शुक्रवार की शाम अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। पुरानी दिल्ली पहुंचते हीं देउबा ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। जयशंकर के साथ बैठक में दोनों देशों ने सदियों पुराने द्विपक्षीय संबंधों में और मजबूती लाने पर बल दिया।
बैठक में रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली द्विपक्षीय वार्ता की रूपरेखा तैयार की गई। रविवार को होने वाली इस वार्ता में दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में अहम समझौते होंगे और पिछली नेपाल सरकार के समय दोनों देशों के संबंध में आई कड़वाहट में मिठास आने की उम्मीद है। इस दौरान भारत की मदद से चल रही परियोजनाओं की समीक्षा भी होगी।

बता दें कि नेपाली प्रधानमंत्री देउबा को भारत का दोस्त माना जाता है। ओली के हटने और देउबा के नेपाली संसद में विश्वासमत हासिल करने के तत्काल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी थी। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच 19 जुलाई, 2019 को फोन पर बात भी हुई थी। नवंबर 2021 में ग्लासगो में कॉप 26 बैठक से इतर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। देउबा नेपाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और इस पार्टी का भारत के साथ हमेशा अच्छा संबंध रहा है।
गौरतलब है कि अपने इस तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान पूर्ववर्ती पीएम केपी शर्मा ओली के कार्यकाल के दौरान द्विपक्षीय रिश्ते में बढ़े मनमुटाव को दूर करेंगे। ओली ने भारतीय भूभाग पर दावा करने के साथ चीन से नजदीकियां बढ़ा कर भारत को नाराज कर दिया था।


इस दौरे के दौरान देउबा कल रविवार को सुबह नौ बजे वाराणसी पहुंचेंगे। वहां कई मंदिरों में दर्शन करने के बाद दोपहर बाद दिल्ली लौटेंगे। दिल्ली से शाम सवा चार बजे काठमांडु के लिए रवाना हो जाएंगे।



मालूम हो कि देउबा तीन साल में भारत की यात्रा करने वाले पहले नेपाली प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले मई 2019 में उस समय के नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली नरेंद्र मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते समय भारत आए थे। उससे कुछ महीने पहले पीएम मोदी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने काठमांडु गए थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












