
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
पिछले 24 घंटे भारतीय सिनेमा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी अच्छे रहे। मंगलवार को भारतीय फिल्में द कश्मीर फाइल्स, कांतारा और गंगूबाई काठियावाड़ी को दुनिया में सिनेमा जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया। भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज अभी इस कामयाबी का जश्न मना ही रही थी कि साउथ की ब्लॉक बस्टर फिल्म आरआरआर ने बड़ा कारनामा कर दिया । फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने भी विश्व पटल पर अपना डंका बजाया। फिल्म ‘नाटू-नाटू’ (RRR) ने अमेरिका में चल रहे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में उपलब्धि हासिल की। फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड जीता है। गोल्डन ग्लोब को ऑस्कर के बाद दूसरे सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड्स में गिना जाता है।

बता दें कि बाहुबली के निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस एक्शन हिस्टोरिकल फिल्म की रिलीज को 1 साल होने आ रहा है, लेकिन फिल्म का क्रेज लोगों में कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल ही में तेलुगु फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ को दर्शकों से मिले प्यार के बाद अब इसे ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023’ में बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हॉलीवुड फिल्मों के बेहतरीन गानों को पछाड़ राम चरण और जूनियर एनटीआर के इस गाने ने देश में ही नहीं, बल्कि विदेशी फैंस को भी डांस करने के लिए मजबूर कर दिया। ‘नाटू-नाटू’ को मिले इंटरनेशनल सम्मान के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री से भी बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। बता दें फिल्म ‘आरआरआर’ भारतीय क्रांतिकारियों की एक काल्पनिक कहानी है। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 1920 के दशक के समय पर आधारित है जब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था। फिल्म में बॉलीवुड स्टार्स आलिया भट्ट और अजय देवगन भी अहम रोल में नजर आए हैं। वहीं दूसरी ओर ऋषभ शेट्टी की कांतारा, आर माधवन की रॉकेट्री-द नंबी इफेक्ट, विवेक अग्निहोत्री की कश्मीर फाइल्स और गंगूबाई काठियावाड़ी भी अब ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो गई हैं। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेस ने 301 फिल्मों की रिमाइंडर लिस्ट जारी की है। इनमें 9 भारतीय फिल्मों के नाम भी शामिल हैं। ये फिल्में शॉर्ट लिस्ट नहीं हैं। बस नॉमिनेशन के लिए एलिजिबल पाई गई हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












