मुकेश अंबानी के परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी बिहार के दरभंगा से अरेस्ट

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बुधवार को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने बिहार के दरभंगा से एक युवक को हिरासत में लिया है। टीम आरोपियों के साथ मुंबई लौट रही है। आगे की जांच जारी है। दरअसल, हॉस्पिटल के लैंडलाइन नंबर पर अनजान शख्स का दो बार कॉल आया था, जिसमें कॉलर ने अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।पहली बार कॉल बुधवार दोपहर करीब 1 बजे आया और दूसरा कॉल शाम 5 बजे आया था। इसके बाद से अस्पताल और एंटीलिया ( मुकेश अंबानी का घर ) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












