
दिल्ली सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ लगभग 2 साल एक बार फिर से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली से अयोध्या के राम मंदिर तक 1,000 श्रद्धालुओं को लेकर जाने वाली ट्रेन को शुक्रवार को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा की,‘’हमारे कई वरिष्ठ नागरिक आज श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या गए हैं। यह हम सभी के लिए ख़ुशी की बात है। मैं यहां इन सभी लोगों से मिलने आया हूँ और सब बहुत ख़ुश हैं। ‘’
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार इस मौक़े पर स्टेशन पर ही एक कार्यक्रम का आयोजन भी करना चाहती थी लेकिन केंद्र सरकार की ओर से इसकी इजाज़त नहीं दी गई।
बता दें की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ की शुरुआत 2020 में की गई थी। प्रतेक वर्ष इस योजना के तहत 77000 यात्री तीर्थ स्थलों पर जा सकते हैं। साथ ही यात्रियों को एक लाख का बीमा कवर भी दिया गया है।
इस योजना की शुरूआत में 13 तीर्थ स्थानों को शामिल किया गया था लेकिन अब इसमें पाकिस्तान में करतारपुर साहिब और तमिलनाडु में वेलंकन्नी चर्च कोभी शामिल कर लिया गया है।
कौन कर सकता है आवेदन ?
इस तीर्थ यात्रा का लाभ कोई भी व्यक्ति जो दिल्ली का निवासी है और 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का है, वो इस योजना (एमएमटीवाई) के तहत आवेदन कर सकता है। साथ ही, 21 वर्ष से अधिक आयु का एक अटेंडेंट भी वरिष्ठ नागरिक अपने के साथ लेकर जा सकते हैं। पात्रता की शर्तों को पूरा करने वाला कोई भी व्यक्ति अपने जीवनकाल में केवल एक बार ही इस योजना का लाभ उठा सकता है।
कहां करें आवेदन ?
दिल्ली सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (https://edistrict.delhigovt.nic.in/) पर लॉग ऑन करें। लाभार्थियों को एसी थ्री टियर और डीलक्स एसी बसों में यात्रा करने की सुविधा दी जाएगी, बशर्ते कि इसकी उपलब्धता हो। साथ ही यात्रियों को एसी होटल में ठहराया जाएगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












