DW Samachar – Header
BREAKING

15 अगस्त के दिन ही क्रिकट प्रेमियों के दिलों में बसने वाले धोनी ने क्रिकेट को कहा था अलविदा

नई दिल्ली, 15 अगस्त। साल 2020 में जब पूरे दिन भारत आजादी के जश्न में डूबा हुआ था तभी अचानक शाम 7.29 बजे एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट होता है जिसमें पल दो पल का शायर हूँ पल दो पल मेरी कहानी है, गाने के साथ कुछ फोटो और वीडियो की झलकियां होती हैं। इस … Read more

20220815_115934
MS Dhoni chose to retire from international cricket on August 15
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नई दिल्ली, 15 अगस्त। साल 2020 में जब पूरे दिन भारत आजादी के जश्न में डूबा हुआ था तभी अचानक शाम 7.29 बजे एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट होता है जिसमें पल दो पल का शायर हूँ पल दो पल मेरी कहानी है, गाने के साथ कुछ फोटो और वीडियो की झलकियां होती हैं। इस पोस्ट ने भारत के करोड़ो क्रिकेट प्रेमियों का दिल तोड़ दिया। क्योंकि पोस्ट था हम सब के फेवरेट एम एस धोनी के रिटायर्ड होने का। आज उनके रिटायर्ड होने का दो साल पूरा हो चुका है।

महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय क्रिकेट में योगदान कभी कोई नहीं भूला सकता है। एक कप्तान, एक विकेटकीपर और एक बल्लेबाज के रूप में धोनी ने देश के लिए जो किया उसके लिए भारत हमेशा उनका ऋणी रहेगा। आज उनके रिटायरमेंट को दो साल पूरे हो चुके हैं। साल 2020 में 15 अगस्त के दिन ही धोनी ने अपने रियाटरमेंट का ऐलान किया था। धोनी का ये ऐसा फैसला था जिसके बाद सभी क्रिकेट प्रेमी स्तब्ध रह गए थे। धोनी ने जो अपने करियर में किया उसके लिए आज भी उन्हें सलाम किया जाता है।

Digital Women Trust

धोनी ने किया था भावुक पोस्ट

एमएस धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर इसके बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने वीडियो में मैं पल दो पल का शायर हूं गाना लगाया था। धोनी ने इस दौरान कैप्शन में लिखा, हमेशा आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। शाम 7 बजकर 29 मिनट के बाद से मुझे रिटायर्ड समझा जाए। खास बात ये थी कि धोनी के इस ऐलान के बाद ही सुरेश रैना ने भी रिटायरमेंट का फैसला ले लिया।

धोनी का क्रिकेट करियर शानदार

साल 2019 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ धोनी ने अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच खेला था। धोनी का क्रिकेट करियर शानदार रहा। उन्होंने 350 वनडे, 98 टी-20 और 90 टेस्ट मैच खेलकर कुल 17266 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए। उनका औसत हमेशा वनडे और टी-20 में शानदार रहा। धोनी कप्तान के रूप में भी बहुत सफल रहे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने ICC की तीनों ट्राफी जीती। इसके अलावा IPL में चेन्नई को चार बार चैंपियन बनाया। चेन्नई के लिए वो अभी भी खेलते हैं। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में उन्हें गिना जाता है।

अमन पांडेय

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़