
जहानाबाद चैती छठ को लेकर जिले में विभिन्न छठ घाट पर साफ सफाई कराई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा छठ घाटों पर साफ सफाई एवं छठ व्रतियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए पानी का भी ब्यवस्था कराने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जहानाबाद सांसद च॑देशवर प्रसाद च॑द्रव॑शी भी क्षेत्र भ्रमण के क्रम में विभिन्न छठ घाट पर साफ सफाई का जायजा लिया और लोगों से मिलकर हालचाल जानने का प्रयास किया। वही जहानाबाद नगर क्षेत्र के गौलक्षमी स॑गम घाट का भी निरिक्षण कर जायजा लिया।

वही निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा साफ सफाई तथा छठ व्रतियों को असुविधा न हो इसके लिए ख्याल रखा जा रहा है। फिर भी थोड़ी बहुत कमी है,जिसका सुधार करने की आवश्यकता है। हलाकी उन्होंने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता कानून लागू होने से हमलोग कुछ नहीं कर सकते फिर भी उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए ब्यवस्था में कोई कमी न रहे। वही ईद पर्व को लेकर लोगों से मिलकर हालचाल पूछा, तथा मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












