
जहानाबाद में आज उप विकास आयुक्त धनंजय कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में मनरेगा की बैठक आयोजित की गई
बैठक की मुख्य रूप से विद्यालयो की खेल मैदान एवं स्टेडियम कार्य, 20 घनसेक वाली जल संसाधन विभाग की सिंचाई नहर कार्य, वित्तीय वर्ष 2024-25 पौधारोपण की सम्पूर्ण तैयारी, जीविका भवन निर्माण, आंगनवाड़ी केन्द्र निर्माण, सार्वजनिक चापकाल सोखता निर्माण पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा कर कई आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक विद्यालयो में खेल मैदान/चारदीवारी निर्माण हेतु विद्यालय के तैयार सूची के अनुसार स्थल का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रखंडवार उपलब्ध कराने का निर्देश उप विकास आयुक्त द्वारा दिया गया। साथ ही यदि किसी प्रकार का विद्यालय के भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण अथवा विवाद हैं तो संबंधित अंचल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसे अविलंब निराकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। उप विकास आयुक्त ने पौधा रोपण के समीक्षा में बताया कि बेहतर प्लांटेशन हेतु लक्ष्य के

विरुद्ध फलदार/औषधीय पौधा के लिए जीविका एवं वन विभाग से समन्वय स्थापित कर निजी, सार्वजनिक एवं जलसरोवर स्थल पर पौधा लगाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही गौवियन, सूचना पट्ट, योजना स्थल पर अवश्य रूप से लगायें। जीविका भवन, आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण हेतु जिला में लक्ष्य से काफी पीछे पाया गया, जिसके लिए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। सोख्ता निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर पीटीए पर स्पष्टीकरण की मांग की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त के साथ साथ सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, कनीय अभियंता, मनरेगा, सहायक अभियंता, मनरेगा, पंचायत तकनीकी सहायक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












