गुरु, अप्रैल 2, 2026

कड़ कड़ाती ठंड से कांपी दिल्ली, आज के लिए यलो अलर्ट जारी; कोहरे के कारण हवाई और रेल यात्रा भी बाधित

Maximum temperature dips below 20°C as Delhi shivers on grey day
Maximum temperature dips below 20°C as Delhi shivers on grey day

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर मे लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। यहां तापमान में गिरावट लगातार दर्ज की जा रही है। लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ट्रेन समेत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ान रद्द:

Maximum temperature dips below 20°C as Delhi shivers on grey day

घने कोहरे की वजह से शनिवार को 30 ट्रेनें और 100 के करीब हवाई उड़ानों पर इसका असर पड़ा है।
कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। रेल और हवाई सेवाओं में देरी के वजह से यात्रियों को रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसमें 20 अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शामिल है।

वहीं मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रह सकता है। सोमवार तक और पारा गिरेगा, इसके बाद तापमान में बढ़त की उम्मीद है।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News