रवि, अप्रैल 12, 2026

दिल्ली एनसीआर के इलाके में एक मेडिकल संबंधी सामान वाली कंपनी में लगी आग, 14 लोग झुलसे

News
News
News

दिल्ली एनसीआर के इलाके में स्थित एक पीपीई किट, मास्क और मेडिकल उपकरण बनाने की फैक्टरी में कल रात धमाके के साथ भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जहाँ इस दौरान फैक्टरी में काम कर रहे कई कर्मचारी आग में फंस गए। सूचना पर पहुंची एक दर्जन फायर बिग्रेड के कर्मियों ने आग बुझाने के साथ राहत कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक फैक्टरी मालिक समेत 14 लोग झुलस चुके थे। घायलों को यशोदा और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ से सभी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिल्हाल आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

क्या है मामला:
बृहस्पतिवार रात दो मंजिला फैक्टरी में कई कर्मचारी काम कर रहे थे। रात करीब पौने नौ बजे अचानक से धमाके की आवाज आई। इसके बाद आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फैक्टरी के अंदर आग तेजी से फैल गई। चीख चिल्लाहट की आवाज आने लगी। आवाज सुनकर आसपास के फैक्टरी के लोग वहां पहुंचे और पुलिस व दमकल को सूचना दी गई। सूचना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची और दमकलों का आना शुरू हो गया। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के साथ राहत कार्य शुरू किया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News