DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

छात्रों को 10+2 के लिए नहीं जाना पड़ेगा पटना या कोटा, मानस इंटरनेशनल में 15 अप्रैल से शुरू होगी 11वीं 12वीं की पढ़ाई

Manas International school Jehanabad to start class 11th and 12th studies from April 15

शिक्षक सभ्यता व संस्कृति के चतुर माली है- डॉ अरुण

मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दक्षिणी के सभागार में सीबीएसई के अनुदेश के अनुसार कक्षा प्रबंधन आधारित इन हाउस ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि शिक्षक सभ्यता व संस्कृति के चतुरमाली होते हैं। वे संस्कारों की जड़ों में खाद देते हैं और अपने श्रम से खींचकर उन्हें शक्ति में परिवर्तित करते हैं। राष्ट्र के वास्तविक निर्माता किसी भी देश के शिक्षक ही होते हैं। इसलिए उन्हें राष्ट्र निर्माता कहा जाता है।


इस अवसर पर मानस इंटरनेशनल स्कूल समूह के निदेशक निशांत रंजन ने कहा कि नई शिक्षा नीति पहुंच,समानता, गुणवत्ता, समर्थ और जवाबदेही के स्तंभों पर आधारित है। इस नीति का उद्देश्य एक ऐसी शिक्षा प्रणाली विकसित करना है जो सभी नागरिकों को उच्च गुणवत्तावाली शिक्षा प्रदान करके देश को एक वैश्विक ज्ञान महाशक्ति के रूप में विकसित करके देश के परिवर्तन में सीधे योगदान दें। इसके लिए देश के स्कूलों में इन हाउस ट्रेनिंग मिल का पत्थर साबित होगा।


इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मृत्युंजय कुमार ने कहा कक्षा प्रबंधन का उद्देश्य शिक्षक के लिए एक स्थाई और व्यवस्थित परिवेश सुरक्षित करना होता है। जो छात्रों के विकास का सम्मान करता है। उन्होंने कहा की स्कूल के शिक्षकों का घरेलू प्रशिक्षण पूर्णत: छात्र हित में है। ऐसे प्रशिक्षण से स्कूल के छात्रों में ज्ञान व संस्कारों की वृद्धि होती है। नए सत्र में जूनियर कक्षा से 12वीं कक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर दिया जा रहा है।


इस अवसर पर स्कूल के डॉ संजय कुमार सिन्हा अकादमी प्राचार्य मानस इंटरनेशनल दक्षिणी व पूर्व प्राचार्य डी वाई पाटील स्कूल पटना ने कहा कि शिक्षक को कक्षा में एक लोकतांत्रिक वातावरण बनाना चाहिए ताकि प्रत्येक छात्र को सीखने और खुद को बेहतर बनाने का सामान अवसर मिले। शिक्षक को कभी भी तानाशाह नहीं बल्कि कक्षा में नेतृत्वकर्ता के रूप में शिक्षण कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे इस स्कूल से जुड़ करके काफी प्रसन्नता हो रही है कि यहां के छात्र एवं अध्यापक प्रतिभावान एवं योग्य है और मैं वादा करता हूं कि अब इस स्कूल के छात्रों को 10 + 2 के लिए पटना, कोटा या बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सत्र 2024- 25 में 11वी एवं 12वीं के कक्षा के लिए अनुभवी एवं आईआईटी और नीट के मर्मज्ञ शिक्षकों की टीम की नियुक्ति हो चुकी है। इसके लिए स्कूल के छात्रों एवं जिले के छात्रों जो दसवीं की परीक्षा दे चुके हैं वो एम आई पी एस दक्षिणी में आकर के निबंधन करा सकते हैं। इसके लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से घोषणा की गई है कि अप्रैल महीने के 15 तारीख से 11वीं 12वीं की कक्षा शुरू कर दी जाएगी।


फाउंडेशन के द्वारा संचालित मानस इंटरनेशनल के मानस इंटरनेशनल दक्षिणी एवं अन्य शाखों में आज से नए सत्र की शुरुआत पूजा एवं हवन से कर दिया गया है। इस अवसर पर हुलासगंज के स्वामी जी के प्रमुख आचार्य शिवनाथ जी हुलासगंज उपस्थित थे।


इस अवसर पर स्कूल के मैनेजर रणधीर कुमार शिक्षक राकेश कुमार, राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, पंकज कुमार, हंसराज पाठक, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, संजय कुमार पांडे, रामप्रवेश सर, अनुराग सर, उज्जवल कुमार, रघुनाथ कश्यप, राजेश कुमार, अविनाश कुमार उपस्थित थे। इस अवसर पर फाउंडेशन के द्वारा संचालित सभी शाखों के करीब सैकड़ो की संख्या में शिक्षकगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने बीएसपी के सांसद से कहा- ‘यह मुल्ला आतंकवादी है, इसे मैं बाहर देखूंगा’, विपक्ष ने की कार्रवाई की मांग, वीडियो

नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा से पास, सदन में पूरे दिन चर्चा के दौरान बहस-नोक-झोंक भी हुई, जानिए किसने क्या कहा

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News