मुंबई में कल से शुरू होगी मेट्रो और बस की सुविधाएं

कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने रियायतों के साथ राज्य में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में साप्ताहिक कोविड सकारात्मकता दर और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर प्रतिबंधों को कम करने के लिए पांच-स्तरीय योजना लागू किया गया है। पांच प्रतिशत से कम की सकारात्मकता दर और 25 प्रतिशत से कम ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता वाले शहर और जिले पूरी तरह से खुलेंगे। अन्य शहरों और जिलों में अलग-अलग मानकों के प्रतिबंध जारी रहेंगे। जिन जगहों पर पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी से ज्यादा है और ऑक्सीजन बेड की क्षमता 75 फीसदी से ज्यादा है, वहां सिर्फ जरूरी दुकानें ही शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी और ऑफिस में 15 फीसद कर्मचारी ही काम करेंगे
वहीं मुंबई में लोगों के एतिहात के लिए बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने कल से दोबारा आम जनता के लिए मेट्रो और बस सेवा शुरू कर दी है। इस दौरान किसी भी बस में यात्रियों की संख्या सीटों की संख्या से अधिक नहीं होगी। साथ हीं यात्रियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











