
Lok Sabha Elections 2024: RJD announced 22 member candidate list including Surendra Yadav for jehanabad
लोकसभा चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक दलों बारी बारी से अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही हैं। और लगभग सभी पार्टियों ने अपने उम्मीद्वारों के नामों की सूची जारी कर दी हैं। इस बीच, बिहार की क्षेत्रीय पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आज लोकसभा के उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है। सूची में 22 नामों को शामिल किया गया है जिनमें गया से कुमार सर्वजीत पासवान, नवादा से श्रवण कुमार कुशवाहा, सारण से रोहिणी आचार्य, जमुई से अर्चना रविदास, बांका से जय प्रकाश यादव, पूर्णिया से बीमा भारती, पाटलीपुत्र से मीसा भारती को चुनावी मैदान में उताराय है। वहीं वैशाली से राजद ने बाहुबली मुन्ना शुक्ला को टिकट दिया है।
जहानाबाद की जंग में ये होंगे आमने सामने
1. राजद से सुरेंद्र प्रसाद यादव

इसके अलावा राजद ने जहानाबाद लोकसभा सीट से लालू यादव के पुराने पुराने विश्वास पात्र और बेहद करीबी एवं दबंग नेता सुरेंद्र प्रसाद को टिकट दिया है। सुरेंद्र प्रसाद मौजूदा समय में बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। सुरेंद्र प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल के ऐसे नेता हैं जो 1990 से 2020 तक लगातार आठ बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए हैं । वह महागठबंधन की सरकार के सहकारिता मंत्री थे। उन्होंने जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से भारत की 12वीं लोकसभा के सदस्य , उत्पाद शुल्क मंत्री, उद्योग मंत्री और भारतीय राजनीतिज्ञ लालू प्रसाद यादव के बहुत करीबी सहयोगी के रूप में भी कार्य किया है।
2. जदयू से वर्तमान सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी

इसके अलावा जदयू ने पहले ही जहानाबाद से अपने प्रत्यासी के रूप में सिटिंग सांसद चंदेश्वर प्रसाद ने नाम की घोषणा कर दी थी और सयोगवास उन्होंने भी मंगलवार को ही आधिकारिक रूप से अपनी टिकट पटना जदयू कार्यालय से हासिल की। संसद सत्र में इनकी मौजूदगी 90% रही, वहीं 5 वर्ष के कार्यकाल में कुल 219 प्रश्न उन्होंने लोकसभा के पूछे हैं। पिछले चुनाव में दिए विवरण के अनुसार इनकी चल अचल संपति कुल 13.93 करोड़ रुपए है। इन्होंने दशवीं तक शिक्षा ग्रहण की है वहीं इनपर कुल 3 मुकदमे दर्ज है। 2019 के लोकसभा चुनाव में चंदेश्वर प्रसाद ने सुरेंद्र यादव को मात्र 1751 वोटों के अंतर से हराया था।
3. आरजेजेपी से आशुतोष कुमार

वहीं बात करें तीसरे प्रत्याशी की तो वो हैं, ब्राह्मण भूमिहार एकता मंच के संस्थापक आशुतोष कुमार। आशुतोष कुमार ने बीते महीने ही खुद को भूमिहारों के हित में और समाज के मांग पर 2024 में चुनाव लड़ने का ऐलान किया। हालांकि आशुतोष कुमार 2019 लोकसभा में भी चुनाव लडना चाहते थे लेकिन फिर डॉ अरुण कुमार को अपना समर्थन दे दिया। इन्होंने अपनी एक पार्टी राष्ट्रीय जन जन पार्टी भी बनाई थी जिससे वर्ष 2023 में इस्तीफा दे दिया, लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार प्रत्याशी के रूप में होंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












