DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, बिहार में सभी सात चरणों में होगी मतदान, जानिये पूरा शेड्यूल

भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीख को का ऐलान कर दिया है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा तो वही आखिरी यानी सातवें चरण का चुनाव के लिए मतदान 1 जून को होगा। 7 जून को सभी चरणों के चुनावों की मतगणना एक साथ होगी और इसी दिन नतीजे जारी हो जाएंगे।

Lok Sabha elections 2024 dates announced, voting will be held in all seven phases in Bihar, know the schedule
Lok Sabha elections 2024 dates announced, voting will be held in all seven phases in Bihar, know the schedule

बिहार की बात करें तो यहां सभी साथ चरणों मे चुनाव होंगे। बिहार में कुल 40 लोकसभा सीट के लिए चुनाव होंगे। बिहार में पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से शुरू होगी वहीं आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगी।

बिहार में पहले चरण में 4 सीटों पर चुनाव
औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई में चुनाव
19 अप्रैल को मतदान, 4 जून को काउंटिंग

बिहार में दूसरे चरण में 5 सीटों पर चुनाव
किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, बांका, भागलपुर
26 अप्रैल को मतदान, 4 जून को काउंटिंग

बिहार में तीसरे चरण में 5 सीटों पर चुनाव
झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया
7 मई को मतदान और 4 जून को काउंटिंग

Lok Sabha elections 2024 dates announced, Know the Voting Schedule

बिहार में चौथे चरण में 5 सीटों पर चुनाव
दरभंगा, मुंगेर, बेगूसराय, उजियारपुर, समस्तीपुर
13 मई को मतदान और 4 जून को काउंटिंग

बिहार में पांचवें चरण में 5 सीटों पर चुनाव
सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर
20 मई को मतदान और 4 जून को काउंटिंग

बिहार में छठे चरण में 8 सीटों पर चुनाव
वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण
शिवहर, वैशाली, सीवान, गोपालगंज, महाराजगंज
25 मई को मतदान और 4 जून को काउंटिंग

बिहार में सातवें चरण में 8 सीटों पर चुनाव
नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर
सासाराम, काराकाट, जहानाबाद लोकसभा सीट
1 जून को मतदान और 4 जून को काउंटिंग

यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान से शुरू हुआ BJP का मिशन 2024, पीएम मोदी दो दिनों के दौरे पर पहुंचेंगे राजस्थान

यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News