DW Samachar – Header
BREAKING

IND vs ZIM:- के एल राहुल से कही बेहतर कप्तान हैं शिखर धवन फिर क्यों छीन ली गई कप्तानी

BCCI के एक फैसले के कारण आज क्रिकेट के चाहने वाले नाराज हुए बैठे हैं। फैसला है टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल को जिम्बाब्वे के खिलाफ शिखर धवन की जगह कप्तान बनाया गया है। अब इसी बात को फैन्स नहीं पचा पा रहे हैं। क्योंकि अगर कप्तानी की बात करें तो शिखर धवन हर … Read more

20220813_153612
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

BCCI के एक फैसले के कारण आज क्रिकेट के चाहने वाले नाराज हुए बैठे हैं। फैसला है टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल को जिम्बाब्वे के खिलाफ शिखर धवन की जगह कप्तान बनाया गया है। अब इसी बात को फैन्स नहीं पचा पा रहे हैं। क्योंकि अगर कप्तानी की बात करें तो शिखर धवन हर क्षेत्र में उनसे आगे हैं।

KL Rahul to lead Team India on Zimbabwe tour inspite of Shikhar Dhawan’s better track record

शिखर धवन को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में कप्तानी सौंपी गई थी। जिंसमें भारत ने 3-0 से हराकार शानदार प्रदर्शन किया था और शिखर धवन की खूब वाहवाही हुई थी वही दूसरी तरफ के एल राहुल को आज भी आपनी पहली जीत का इंतज़ार है। ऐसे में बीसीसीआई का यह फैसला समझ से परे है। भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाली है। जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है। इस सीरीज के लिए वैसे तो टीम का ऐलान हो चुका था, जिसमें टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में थी, लेकिन भारतीय टीम के नियमित उपकप्तान के एल राहुल के फिट होने के बाद कप्तानी शिखर धवन से छीनकर उनके हाथों में दे दी गयी। जबकि शिखर को इस सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

Digital Women Trust
KL Rahul to lead Team India on Zimbabwe tour inspite of Shikhar Dhawan’s better track record

पूरी तरह से फिट होने के बस वापसी कर रहे राहुल को आज भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। क्योंकि उन्होंने चार मैचों में कप्तानी की है और उन सभी में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि शिखर धवन ने अबतक कुल 6 मैचों में कप्तानी की थी जिसमें से 5 में उन्हें सफलता हासिल हुई थी। शिखर धवन पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में कप्तानी करते हुए 2-1 से सीरीज जीता था तो वहीं हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 3 मुकाबलों में बतौर कप्तान उन्होंने 3-0 से सीरीज अपने नाम की। इसके अलावा पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में भी शिखर धवन भारतीय टीम की कप्तानी की थी जिसमें उन्हें 1 में जीत और 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।

एक तरफ शिखर धवन ने जहां बतौर कप्तान वनडे मुकाबलों में शानदार काम किया है, तो वहीं कप्तानी में के एल राहुल (KL Rahul) अभी तक फ्लॉप ही साबित हुए हैं। के एल को भारत के लिए इस साल जनवरी में साउथ अफ्रीका दौरे में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में टीम की कमान सौंपी गयी थी। उनकी कप्तानी में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा इसी दौरे के दौरान तत्कालीन कप्तान विरोट कोहली के पूरी तरह से फिट न होने की वजह से के एल राहुल (KL Rahul) को पहले टेस्ट के लिए कप्तानी सौंपी गयी थी लेकिन उस मुकाबले में भी भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

अमन पांडेय

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़