
पिछले साल लॉकडाउन के दिनों में के ‘बाबा का ढाबा’ के नाम से प्रसिद्ध होने वाले कांता प्रसाद की हालत खराब बिगड़ गई है। बीते कल, रात नींद की गोलियां खाने के बाद उन्हें नाजुक हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। शुरुआती जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि बाबा ने नींद की गोली खा कर आत्महत्या का प्रयास किया है। लेकिन फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांता प्रसाद की पत्नी ने बताया है कि उन्होंने दिसंबर 2020 में रेस्टोरेंट खोला था, जो चला नहीं। वहां से उन्हें काफी घाटा हुआ।
वहीं कांता प्रसाद के बेटे करण ने बताया कि गुरुवार रात को शराब पीने के बाद नींद की गोलियां खा ली थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया गया है।
क्या है मामला:
पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात लगभग 11:15 बजे सफदरजंग अस्पताल से सूचना मिली कि एक शख्स को नाजुक हालत में लाया गया है, जिन्होंने नींद की गोली खाई है।पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उस शख्स की पहचान कांता प्रसाद के रूप में हुई, जो मालवीय नगर इलाके में बाबा का ढाबा चलाते हैं। शुरुआती पूछताछ में कांता प्रसाद की पत्नी ने बताया कि दिसंबर 2020 में बाबा ने मालवीय नगर इलाके में ही एक रेस्टोरेंट किराए पर खोला था, जो चल नहीं पाया. उसका किराया ₹100000 महीना था, जबकि रेस्टोरेंट्स से कुल कमाई ₹30000 की हो रही थी। इस वजह से रेस्टोरेंट बन्द कर दिया था और कुछ दिन पहले ही दोबारा से ढाबा शुरू किया था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











