DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

एनयूजे के बैनर तले जहानाबाद में पत्रकार सेमिनार सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Journalist seminar cum felicitation ceremony organized under the banner of NUJ in Jehanabad

जहानाबाद, 27 जनवरी 2024: कृषि भवन के सभागार में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के बैनर तले जिले के सभी पत्रकारों का सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक सह प्रबंध निदेशक बिहार पुलिस निर्माण विभाग विनय कुमार तथा विशिष्ट अतिथि नेशनल हेरीटेज सोसायटी के निदेशक डॉ अनंताशुतोष द्विवेदी ने सम्मेलन में भाग लेकर बदलते परिवेश में पत्रकारों के दायित्व एवं अपेक्षा पर विस्तार से चर्चा की। पुलीस महानिदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार के रूप में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ आपलोग हैं।

पत्रकारिता के प्रारंभ का इतिहास देखें तो यह नारद मुनि से प्रारंभ होता है जो तीनों लोक में संवाद प्रेषण करते थे। मीडिया की भूमिका लोकतांत्रिक समाज में बहुआयामी हो जाता है। इसके पहले विंग्स फाउंडेशन विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आगत अतिथियों का स्वागत एन यू जे के जिला महासचिव डॉ रंजीत कुमार भारतीय ने किया तथा सम्मेलन की अध्यक्षता एन यू जे के जिला अध्यक्ष आभास रंजन ने की।

इस दौरान जिला अध्यक्ष आभाष रंजन ने प्रेस क्लब पत्रकार संघ को अविलंब सुपुर्द करने की मांग रखी। इस समारोह में विभिन्न विधाओं में विशिष्ट योगदान देने वाले तथा सामाजिक कार्यकलापों में उपलब्धि हासिल करने वाले हस्तियों को शाल, मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया गया।

सम्मलेन में सम्मानित महानुभाव:

शिक्षा – श्री एस के सुनील
श्री विनोद कुमार रॉय (ss कॉलेज, संस्कृत बिभाग अध्यक्ष )

स्पोर्ट्स – कुणाल सिंह आर्या (तलवारबाजी ) – 8 बार नेशनल खेल चुके हैं।
वेद प्रकाश रंजन – 8 बार नेशनल खेल चुके हैं।
समाजसेवा – गायत्री परिवार एवं
अवनीश कुमार- (26 बार ब्लड डोनेशन)

विशेष सम्मान – आभास कुमार, G20
एवं राकेश कुमार, बिहार प्रयटन विभाग

सम्मेलन में पुरे जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं बेव मिडिया के पत्रकारों ने भाग लिया तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को डायरी , कलम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आगत अतिथियों के लिए धन्यवाद ज्ञापन ललन कुमार ने किया।

यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान से शुरू हुआ BJP का मिशन 2024, पीएम मोदी दो दिनों के दौरे पर पहुंचेंगे राजस्थान

यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News