DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad:शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी:साकेत रौशन

Jehanabad: Yoga is important for physical and mental health: Saket Roshan

जहानाबाद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के उत्तरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वामी रामदेव जी द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करते हुए योग किया गया। इस योग शिविर में भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्गीथ, प्राणोध्यान आदि कई योगाभ्यास कराए गए। इस योग शिविर के दौरान विद्यालय के निदेशक साकेत रौशन ने बताया कि योग करना रोग मुक्त जीवन की कुंजी है, क्योंकि इससे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

योग कई बीमारियों से निपटने में सहायक है और मन की शांति के लिए भी रोजाना जरूरी है। योग हर बीमारी का इलाज है। योग मन को शांति देता है, आत्म-अनुशासन विकसित करता है और शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करता है। स्कूल की प्रिंसिपल सोनाली शर्मा ने कहा कि योग शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है, इससे न सिर्फ शरीर में ऊर्जा बढ़ती है बल्कि शरीर से कई बीमारियां भी दूर होती हैं। इस योग शिविर में स्कूल के निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्रिंसिपल सोनाली शर्मा, गोविंदा कुमार, हिमांशु राज, शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, सोनम कुमारी, आकृति कुमारी, रिंकी कुमारी, विगन कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News