
घटना परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा का है जहां एक महिला ने अपने प्रमी को फोन करके अपने पास बुलाया और मौका पाते ही परिजनों ने लाठी डंडे से पीटकर उसे मौत की नींद सुला दी।
रतनी प्रेम की इतनी दिवानंगी की महिला के बुलावे पर युवक जा पहुंचा प्रेमिका के पास, जहां महिला की परिजनों ने लाठी डंडे से बेरहमी से पीटकर सुलाया उसे मौत की नींद।प्राप्त जानकारी के अनुसार परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी विनेशवर पासवान जिसकी उम्र करीबन 30 वर्ष थी, बीते शनिवार की शाम खाना खाने के उपरांत एक महिला के फोन पर मिलने बुलाने पर महिला के घर जा पहुंचा। जैसे हीं युवक महिला के घर में दाखिल होता है वैसे हीं महिला के परिजनों ने युवक को लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी जिसके कारण युवक की मौत हो गयी। वहीं मारपीट की सूचना मिलते हीं विनेशवर पासवान के परिजन जब महिला के गांव खैरा पहुंचे तो पाया कि युवक मृत पड़ा है। घटना की सूचना पाकर परसबिगहा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेज दिया।
वहीं मृतक के भाई र॑गु पासवान ने बताया कि मेरा भाई बीते शाम करीब साढ़े सात बजे खाना खाने के दौरान किसी महिला के फोन पर बुलाने पर चला गया था पर॑तु रात में ही किसी ने फोन पर मुझे बताया कि आपके भाई के साथ बुरी तरह से मारपीट किया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर ग्राम खैरा निवासी धर्मपाल के आ॑गन में गया तो देखा कि मेरा भाई मृत पड़ा है। भाई की लाठी डंडे से बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई थी। वही पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा, तथा अग्रतर कारवाई करते हुए महिला बेलम॑ती देवी तथा एक पुरुष सुधेशवर पाल को गिरफ्तार कर जहानाबाद न्यायालय भेज दिया गया तथा जांच प्रारंभ कर दिया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












