
Jehanabad:-पटना-गया रेल खंड लूटकांड मामले की जी.आर.पी जांच कर रही थी। इस मामले में जी.आर.पी ने मुख्य बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है । पटना-गया रेल खंड के बेला स्टेशन पर यात्री से लूट की कोशिश और फायरिंग मामले में पुलिस ने घटना का उद्वेदन करते हुए कांड में शामिल मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी बिहार पुलिस का जवान सिंटू सिपाही उर्फ संटू कुमार बताया जाता है। जो रोहतास जिले के डिहरी पुलिस लाइन में पदस्थापित था। पुलिस ने तीन थानों की मदद से उसे मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मोगलबिगहा गांव से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दरअसल, जहानाबाद जी.आर.पी थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लूट कांड का मुख्य आरोपी अपने फुआ के घर छुपा हुआ है। जिसके बाद जी.आर.पी थाने की पुलिस ने मखदुमपुर और उमता धरनई थाने की मदद से लूट के प्रयास और गोलीबारी की एक घटना में शामिल मुख्य आरोपी को धर दबोचा। तीन राउंड हुई थी फायरिंग की घटना । बता दें कि सिपाही संटू अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 18 मार्च को अहले सुबह बेलागंज रेलवे स्टेशन पर पटना-सिंगरौली जाने वाली ट्रेन पकड़ने आए एक यात्री से लूटपाट की कोशिश की थी। इस कोशिश में नाकाम इन अपराध कर्मियों ने तीन राउंड फायरिंग भी की थी। पीड़ित यात्रियों ने घटना का मामला जहानाबाद जी.आर.पी में दर्ज कराया। इसके बाद छानबीन के क्रम में टेहटा थाना क्षेत्र के सरेन गांव का रहने वाला और रोहतास पुलिस लाइन में पद स्थापित पुलिसकर्मी संटू कुमार के रूप में की गई थी। इस घटना के बाद से संटू कुमार अपने गांव से फरार होकर अपनी फुआ के घर मखदुमपुर थाना अंतर्गत मुगलबीघा गांव में छुपकर रह रहा था। संटू कुमार चल रहा था सस्पेंड इस संबंध में जीआरपी प्रभारी दीप नारायण यादव ने बताया कि गत 18 मार्च को टेहटा के रहने वाले एक युवक ट्रेन पकड़ने के लिए बेलागंज स्टेशन जा रहा था तभी रास्ते में संटू कुमार अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस से लूटपाट की कोशिश करने लगा। हालांकि यात्री के विरोध किए जाने पर घटना में शामिल अपराधी फायरिंग करते हुए मौका ए वारदात से फरार हो गए थे। उन्होंने कहा कि टेक्निकल सर्विलांस के जरिए घटना में शामिल एक अपराधी को पांच दिनों पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।वहीं, इस घटना में शामिल अन्य अज्ञात बदमाशों के बारे में छानबीन की जा रही है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. बता दें कि संटू कुमार पुलिस की नौकरी प्राप्त करने से पहले भी कई लूटपाट की घटना में शामिल रहता था और अपने इन काम के कारण सस्पेंड चल रहा था ।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












