
जहानाबाद जिला प्रशासन के निर्देशानुसार स्थानीय एस. एस. कॉलेज, जहानाबाद में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता आभियान के तहत मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। मार्च पास्ट के दरम्यान छात्र-छात्राएं अपने हाथों में मतदान जागरूकता संबंधित तख्तियां लेकर चल रहे थे। इन तख्तियों पर मतदान संबंधित उत्साहवर्धक नारे लिखे हुए थे। इस आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं अन्य छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। मार्च पास्ट का नेतृत्व कैंपस एंबेसडर बिट्टू कुमार एवं सुरभि पटेल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. विनोद कुमार रॉय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो० प्रवीण दीपक ने छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन किया।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












