
जहानाबाद 12 मई 2024 – स्वयंसेवी संस्था ज्योति एवं पी•पी•एम ग्रुप ऑफ स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में पी•पी•एम किड्स स्कूल, सर गणेश दत्त नगर, राजाबाजार जहानाबाद में आज मातृ दिवस के अवसर पर मातृ पूजन एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किड्स स्कूल के प्राचार्या नीतू कुमारी ने उपस्थित नन्हे मुन्हे बच्चों एवं माता को बताया कि “मां रहते जीवन में कोई गम नहीं होगा, दुनिया साथ देना दे पर मां का प्यार और आशीर्वाद कभी काम नहीं होता”। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए, विद्यालय के निर्देशिका डॉ. इंदु कश्यप ने उपस्थित लोगों से अभिनंदन करते हुए कहा कि मां एक ऐसी बैंक है,जहां आप हर भावना और दुख जमा कर सकते हैं। मां से बढ़कर इस दुनिया में कोई हितैषी नहीं हो सकता तथा उपस्थित अभिभावकों को राष्ट्रीय निर्माण हेतु 1 जून को अवश्य मतदान करें तथा अपने पड़ोस के लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित करें। इस अवसर पर भारी संख्या में माता के अतिरिक्त विद्या शर्मा, राधिका शर्मा, जिया शेख, द्रक्शा खातून ने अपना विचार व्यक्त किया। भारी संख्या मैं महिलाओं एवं पी•पी•एम ग्रुप का स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












