
जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्रे गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब बिजली की करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गांव के ही निवासी पिंकू कुमार नामक युवक अपने खेत देखने के लिए बधार में जा रहा था। तभी 11000 का बिजली का तार लटका हुआ था बिजली के तार काफी नीचे होने के कारण युवक का हाथ बिजली के तार से स्पर्श हो गया जिसके कारण बिजली का करंट लगी इस बात की सूचना गांव वालों को लगा। जिसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो रो कर बुरा हाल है। परिजन बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












