
जहानाबाद रतनी प्रखंड के शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुरहारा के पास विद्यालय से पढ़कर लौट रही छात्रा के साथ तीन युवकों द्वारा पिस्टल के बल पर छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। छेड़-छाड़ करने पर युवती के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो युवक भाग चला। पर॑तु युवक को पिछा करने के क्रम में एक युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया, जिसे पुलिस को सुपूर्द कर दिया गया। वही दो भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि छात्रा लारी उच्च बिधालय से पढ़कर अपने घर लौट रही थी, कि छात्रा को मोटरसाइकिल सवार तीन युवक पिस्टल का भय दिखा रास्ते में ही छेड़छाड़ करने लगा। जिसपर छात्रा ने शोर मचाई,छात्रा की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर आये तो दो युवक मोटरसाइकिल से भाग निकला, जिसमें एक लड़का को खदेड़कर ग्रामीण पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार युवक गया जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रुपसपुर के बताया गया है, वही भागने वाला युवक भी ग्राम रुपसपुर निवासी आयर्व कुमार एवं रोहित कुमार बताया गया है। वही बताया गया है कि पिस्टल लिए हुए युवक भागने में सफल रहा। फिलहाल गिरफ्तार युवक को थाना में पुछताछ जारी है। सारी जानकारी गिरफ्तार हुए युवा ने खुद दी है फिलहाल यह जांच का विषय है कि सारे आम गुंडागर्दी और सारे आम पिस्टल दिखाना आखिर इतना हिम्मत कहां से आ रहा है। कहीं ना कहीं इनका मूल उद्देश्य कोई ना कोई बड़ी घटना को अंजाम देना भी हो सकता था। बाकी गिरफ्तार हुए युवा से पुलिस पूछताछ एवं छानबीन करते हुए दो युवक के बारे में जानने का प्रयास कर रही है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












