DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: स्वामी सहजानंद सरस्वती कॉलेज, जहानाबाद में स्वास्थ्य एवं पोषण पर कार्यशाला, जन्तु विज्ञान विभाग में इंडक्शन मीट का आयोजन

Jehanabad News: स्वामी सहजानंद सरस्वती कॉलेज, जहानाबाद में स्वास्थ्य एवं पोषण पर कार्यशाला, जन्तु विज्ञान विभाग में इंडक्शन मीट का आयोजन
IMG_20251128_190252

स्वामी सहजानंद सरस्वती कॉलेज, जहानाबाद में एन.एस.एस., आइक्यूएसी तथा पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में “स्वास्थ्य एवं पोषण” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने संतुलित आहार, पोषण के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकरिया के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. किशोरी प्रजापति ने कहा कि संतुलित एवं पौष्टिक भोजन स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन एवं मिनरल्स सहित सूक्ष्म पोषक तत्वों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मोटे अनाज, फल एवं हरी सब्जियों के नियमित सेवन को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक बताया।

Digital Women Trust

आइक्यूएसी समन्वयक डॉ. विनोद कुमार राय ने युवा छात्र-छात्राओं को समाज में स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण दायित्व बताया। उन्होंने कहा कि “आज की सुपोषित किशोरी ही भविष्य की सशक्त नारी बन सकती है।”

एन.एस.एस. इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अंशु कुमार मल्लिक ने स्वयंसेवकों को महिलाओं एवं बच्चों में पोषण व स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला में डीपीसी सुनील कुमार, पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक रविरंजन कुमार, एवं जिला कार्यक्रम लीडर धनंजय कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इधर, महाविद्यालय परिसर में स्नातकोत्तर जन्तु विज्ञान (सत्र 2025–27) के नव प्रवेशित छात्रों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. दीपक कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमितता और सकारात्मक अध्ययन संस्कृति अपनाने की प्रेरणा दी। जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण दीपक ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।

Jehanabad News: Workshop on Health and Nutrition organized at Swami Sahajanand Saraswati College, Jehanabad, Induction Meet organized in the Department of Zoology

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़