जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड स्थित शकूराबाद बाजार में प्रतिदिन जाम की विकराल समस्या ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों, मरीजों, और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर कब प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान निकालेगा?
कूर्था-जहानाबाद भाया शकूराबाद मुख्य पथ होने के कारण यह मार्ग छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। लेकिन बाजार क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया है। शकूराबाद अस्पताल से लेकर नेहालपुर मोड़ तक सड़क के दोनों ओर गुमटी, अस्थाई दुकानें, ठेला और सब्जी विक्रेताओं ने कब्जा जमा रखा है। नतीजतन, बाजार पार करने में लोगों को घंटों का समय बर्बाद करना पड़ता है।
स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि पुलिस प्रशासन और प्रखंड प्रशासन के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। कई बार रोगी ले जा रहे एम्बुलेंस भी इस भीषण जाम में फंसे रहते हैं, जिससे मरीजों की जान पर बन आती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार रतनी फरीदपुर के अंचल अधिकारी को लिखित और मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अंचल अधिकारी स्वयं प्रतिदिन इस रास्ते से गुजरते हैं और कई बार जाम में फंसते भी हैं, फिर भी समस्या के समाधान की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है।
स्थानीय दुकानदारों ने भी शकूराबाद बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि अतिक्रमण हटने से न केवल आम जनता को राहत मिलेगी, बल्कि बाजार की व्यवस्था भी दुरुस्त होगी।
अब देखना यह है कि प्रशासन कब जागते है और शकूराबाद बाजार को जाम और अतिक्रमण की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए कारगर कदम उठाता है।
Jehanabad News: When will Shakurabad market get relief from traffic jam? Common people are facing a lot of problems due to daily traffic jam
Author: Barun Kumar
I am Journalist covering News around Jehanabad and Bihar
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













