सोम, अप्रैल 6, 2026

Jehanabad News: स्वामी सहजानंद सरस्वती कॉलेज में शोक की लहर: पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. श्यामकिशोर शर्मा का निधन

जहानाबाद। स्वामी सहजानंद सरस्वती कॉलेज, जहानाबाद के राजनीति शास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. श्यामकिशोर शर्मा के निधन से शिक्षा जगत और महाविद्यालय परिवार में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। 11 दिसंबर 2025 की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे कॉलेज परिसर में माहौल शोकमय हो गया।

अपूर्व क्षति: प्राचार्य का शोक संदेश

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दीपक कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा—
“डॉ. शर्मा के निधन से शैक्षणिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। वे गहन ज्ञान, सरल व्यक्तित्व, जिंदादिली और संस्थान के प्रति अतुलनीय समर्पण के धनी थे। उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।”

अनुशासनप्रिय और कर्मयोगी शिक्षक थे डॉ. शर्मा

महाविद्यालय के आइक्यूएसी समन्वयक एवं वित्तेक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा—
“श्यामकिशोर बाबू उच्च आदर्शों के शिक्षक, अनुशासनप्रिय व्यक्तित्व और समाजसेवा के प्रतीक थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे निरंतर शैक्षणिक, राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे, जो उनके कर्मयोगी स्वभाव को दर्शाता है।”

महाविद्यालय परिसर में दो मिनट का मौन

डॉ. शर्मा की पुण्य स्मृति में महाविद्यालय प्रांगण में सामूहिक दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा में शिक्षकों, कर्मचारियों और कई पूर्व विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. श्यामकिशोर शर्मा के निधन से जहानाबाद के शिक्षा जगत ने एक विद्वान, अनुशासनप्रिय शिक्षक और समाजनिष्ठ व्यक्तित्व को खो दिया है। उनकी स्मृतियाँ सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।

Jehanabad News: Wave of mourning in Swami Sahajanand Saraswati College: Former Head of Department Dr. Shyam Kishore Sharma passes away

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News