रवि, अप्रैल 12, 2026

Jehanabad News: 54 जनोपयोगी सेवाएं बंद करने की चेतावनी, कार्यपालक सहायकों ने कैंडल मार्च निकाल सरकार की नीतियों पर जताया आक्रोश

जहानाबाद बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी (सामान्य प्रशासन विभाग, पटना) के तहत पिछले लगभग 15 वर्षों से संविदा पर कार्यरत कार्यपालक सहायक जहानाबाद में अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए। जिले के लगभग 300 कार्यपालक सहायकों ने कारगील चौक पर एकदिवसीय धरना दिया और बाद में अंबेडकर चौक तक कैंडल मार्च निकाला।

धरना स्थल पर कार्यपालक सहायकों ने सरकार की “दोरंगी नीति” पर कड़ा आक्रोश जताते हुए कहा कि वे पंचायत से लेकर सचिवालय स्तर तक करीब 54 जनोपयोगी ई-गवर्नेंस सेवाओं का संचालन कर रहे हैं, जिनमें—
आरटीपीएस, लोक शिकायत, सेवा शिकायत, ग्राम स्वराज, पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या विवाह, जनगणना, निर्वाचन और राजस्व महाअभियान जैसी योजनाएं शामिल हैं।

संघ की 11 सूत्री मांगें

कार्यपालक सहायक सेवा संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा—
“हम सभी पिछले डेढ़ दशक से पूरी निष्ठा के साथ समयबद्ध जनोपयोगी कार्य कर रहे हैं, लेकिन सरकार बार-बार बैठकें कर सिर्फ मानदेय पुनरीक्षण के मसले को टाल रही है। इससे कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। अगर सरकार ने जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो हम सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को विवश होंगे।”

उन्होंने साफ कहा कि यदि हड़ताल हुई तो आम जनता को मिलने वाली 54 सेवाएं ठप हो जाएंगी।

कैंडल मार्च से दी चेतावनी

धरना के बाद कार्यपालक सहायकों ने अपने हाथों में स्लोगन और पट्टिकाएं लेकर शांतिपूर्ण ढंग से कैंडल मार्च निकाला और सरकार से उनकी मांगें पूरी करने की अपील की।

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष के साथ जिला सचिव अभिषेक पाठक, कोषाध्यक्ष अंशुमान कश्यप, जिला संयोजक राजेश कुमार, मीडिया प्रभारी रवीश कुमार सोनल समेत सैकड़ों कार्यपालक सहायक मौजूद थे।

Jehanabad News: Warning to shut down 54 public utility services, executive assistants took out a candle march and expressed anger over the government policies

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News